फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रावणी पर्व पर सरयू में लोगों ने किया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र में शुक्रवार को श्रावणी पर्व पर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पंडित लक्ष्मी नारायण दुबे ने बताया कि पूरे वर्ष शरीर से हुए पाप कर्मों को नष्ट करने के लिए श्रावणी पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान करने का शास्त्रों में वर्णन किया गया है। शुक्रवार को क्षेत्र के कई लोग सरयू नदी के बिड़हर घाट, रामबाग घाट पर पहुंचकर लोगों ने औषधियों से स्नान किया। उन्होंने बताया कि इस स्नान से शरीर ऊर्जावान होती है। इस मौके पर नीलमणि, अंकुर पांडेय, गणेश पांडेय, संजय शास्त्री, अशोक शुक्ला, राकेश पाठक, हरिराम यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, आचार्य नरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्नान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें