एचआरपीजी कॉलेज में भाषण और काव्य पाठ के विजेता छात्र-स्रोत महाविद्यालय
संतकबीरनगर। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह पर हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में अंशिका को प्रथम और काव्य पाठ में राजकिशोर दुबे को पहला स्थान मिला। विजेताओं को नकद धनराशि और प्रमाण पत्र देकर 25 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के लिए शासन स्तर से राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के प्राचार्य प्रो आशाराम को जनपदीय नोडल अधिकारी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र डॉ रोहित कुमार राय को जनपदीय संयोजक नियुक्त किया गया था। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद की अंशिका मिश्रा को प्रथम स्थान, राजकीय महाविद्यालय बाराखाल के विजय यादव को द्वितीय स्थान तथा हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आर्यन जायसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
काव्य पाठ प्रतियोगिता में हीरालाल नाम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राज किशोर दूबे को प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद की रोशनी को द्वितीय स्थान तथा राजकीय महाविद्यालय बराखाल के गुरु प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को 10,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 5000 रुपनये तथा तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 2500 रुपये की नगद धनराशि तथा प्रमाण पत्र से जिलाधिकारी के जरिए 25 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर संयोजक डॉ मनोज वर्मा, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. फकरे आलम, डॉ. संतोष चंद, डॉ. प्रीति सिंह, सरवन कुमार कुशवाहा, डॉ. देवी दत्त मौर्या आदि मौजूद रहे।