संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के संबंध में सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जुम्मन खान एडवोकेट की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।
09 सितंबर व 10 सितंबर नामांकन पत्रों की खरीद और दाखिला सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक होगा। 11 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्ति व जांच होगी। 12 सितंबर को नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित किया गया है। 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से 2.30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 3 बजे से मतों की गणना होगी। सहायक चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्र प्राप्त व दाखिल उनके चैंबर दीवानी न्यायालय परिसर से होगा। कुल 22 पद पर चुनाव संपन्न होगा। जन पद बार एसोसिएशन में 399 मतदाता अधिवक्ता की सूची प्रकाशित कर दी गई है।
जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता समिति का हुआ गठन
जनपद बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक शशि कुमार ओझा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिसमें सर्व सम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन जुम्मन खां, सदस्य काशी प्रसाद शर्मा, हरि शंकर राय, कृष्ण मोहन मिश्र, सुभद्र नाथ राय पांच सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति ने दोपहर बाद चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की है। जानकारी महामंत्री राणा रवीन्द्र सिंह ने दी है।