फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का विनियमितीकरण, वेतन पालिसी, रिक्त पदों पर स्थानांतरण समेत सात मांगों के लिए चल रहा कार्य बहिष्कार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान किया है।
जिलाध्यक्ष अभय त्रिपाठी और जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा ने कहा कि तीन दिनों से एनएचएम कर्मी कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं, पर सरकार ने अभी तक उनकी मांगे पर विचार नहीं किया। संविदा पर काम करते हुए किसी को 10 साल तो किसी को 12 साल हो गए, पर किसी को अभी तक नियमित नहीं किया गया। अल्प मानदेय में सभी एनएचएम कर्मी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मियों का विनियमितीकरण और समायोजन प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही वेतन पालिसी लाकर वेतन विसंगति का निराकरण किया जाए और रिक्त पदों पर अन्य जनपद में ट्रांसफर, कर्मचारियों के हित के लिए बीमा पॉलिसी लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं, सातवें वेतन आयोग का लाभ व जॉब सिक्योरिटी, समान कार्य समान वेतन भी एनएचएम कर्मियों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं, तब उनका कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। धरने में विभिन्न ब्लॉकों के बीपीएम, बीसीपीएम, डॉक्टर, एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, आरबीएसके टीम, मैनेजर, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि शामिल हुए। इस दौरान बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, एएनएम सीमा शर्मा, डॉ नम्रता, सीएचओ प्रियंका गुप्ता, आनंद मौर्या, डॉ. सलीम, डॉ. राजेश तिवारी, राजेश पांडेय, दीपक अवस्थी, स्मृति सिंह, राकेश यादव, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें