गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा स्थित सीएचसी सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों की साप्ताहिक बैठक हुई। सीएचसी अधीक्षक ने एएनएम को बेहतर कार्य करने व निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्हें ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने की हिदायत दी। उन्होंने चेताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु मिश्रा ने सबसे पहले टीकाकरण, एचआईवी वैक्सीनेशन, प्रसव, संचारी दस्तक कार्यक्रम, यू-वीन पोर्टल, अनमोल आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी उपलब्धी आवश्यक है। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद