फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अंजली के लाल तेरी कोई न मिसाल...

Sat, 12 Apr 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में हनुमान जयंती पर मौजूद श्रद्धालु
विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्रीबाला जी कृपा ट्रस्ट द्वारा हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमानजी की पूजा की बई और भोग लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जन्मोत्सव पर बाद्य यंत्रों के साज बाज के साथ सुंदर कांड पाठ और कीर्तन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भजन संध्या व भंडारे का आयोजन हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
कार्यक्रम के दौरान गायक पंकज निगम ने अंजली के लाल तेरी कोई न मिसाल...भजन सुनाकर लोगों के बीच समां बांधा। वहीं पंडाल में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस मौके पर दुधनाथ विश्वकर्मा, सत्येंद्र कुमार मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव, गुरुदीप सिंह बिट्टू, राहुल विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, सरदार मनमोहन सिंह, संगम गुप्ता, विकास गुप्ता, शिवकुमार यादव, राम सिंह, अविनाश मोदनवाल, रामफेर, सौरभ अग्रवाल, विवेक वर्मा गोलू, राजन जायसवाल, राहुल सिंह, एमके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें