फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को मिली सफलता

विज्ञापन
पकड़े गए पशु तस्करो का एसपी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
फोटो के साथ---
विज्ञापन

अंतरजनपदीय पशु तस्कर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
पिकअप में ठूंसकर लादे गए नौ गोवंशीय बरामद
तस्करों के पास से तीन चाकू, तीन मोबाइल व 3750 रुपये मिले
बस्ती के लालगंज से बिहार तस्करी को ले जा रहे थे गोवंशीय पशु
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली और स्वाट की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कटाई-जिगिना मार्ग पर कोनी मंदिर के पास से पिकअप में ठूंसकर लादे गए नौ अदद गोवंशीय पशुुओं के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने तीन अदद चाकू, तीन मोबाइल और 3750 रुपये बरामद किया। पूछताछ में तस्करों ने गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जाने की बात बताई।
विज्ञापन

एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी एसआई करुणाकर पांडेय को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पिकअप से गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट प्रभारी ने अपनी टीम के अलावा कोतवाल श्रीप्रकाश यादव और चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ अनिरुद्घ सिंह के साथ कटाई-जिगिना मार्ग पर घेरेबंदी की। कोनी मंदिर के पास जैसे ही पशुओं से लदी पिकअप पहुंची, वैसे ही पुलिस टीम ने पिकअप को रोकवा लिया। मौके से चार तस्कर पकड़े गए। पूछताछ में पकडे़ गए तस्करों की पहचान असलम निवासी सुकरौली काजीपुर टोला थाना पटहेरवा कुशीनगर, डील मोहम्मद उर्फ घुन्नू निवासी तलवा मुरलीधर थाना तरयासुजान कुशीनगर, मेजान निवासी भरसैना थाना अहिरौली बाजार जनपद बस्ती और सद्दाम निवासी बंजरिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई। तलाशी में असलम के पास से एक अदद चाकू, 70 रूपये, मेजान के पास से चाकू व 100 रुपये, स़द्दाम के पास से 80 रुपये और डील मोहम्मद के पास से चाकू और 3500 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में तस्कर असलम और मेजान ने बताया कि वे लोग मजदूर के तौर पर घुन्नू मिया उर्फ डील मोहम्मद के लिए काम करते हैं। मगहर में कन्हैैया तथा सद्दाम मिलते हैं। वहीं से एक साथ होकर बस्ती बॉर्डर के पास से गोवंशीय पशुओं के हाथ-पैर बांध कर पिकअप पर लादते हैं। उसके बाद मगहर लाकर कन्हैया और सद्दाम को छोड़कर वे लोग कुशीनगर के रास्ते से बिहार ले जाते हैं। जहां काट कर बेचते हैं। बरामद पशु डील मोहम्मद के भाई गुड्डू का है। डील मोहम्मद गाड़ी चलाता है। गुड्डू भाई का निर्देश है कि गाड़ी रोकना नहीं है, उसके लिए चाहे जो भी करना पड़े। बस्ती के लालगंज से वे लोग पिकअप में पशुओं को लेकर बिहार ले जाने की फिराक में थे कि पकड़ लिए गए। पुलिस को देखकर कन्हैया पहले ही पिकअप से उतर कर भाग गया था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चारों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में जो अहम जानकारियां दी है, उसके आधार पर पुलिस आगे भी काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें