बेलहर। सांथा विकास खंड की पसनारा स्थित अस्थायी गोशाला में सूखा भूसा के अलावा पशुओं को पोषक आहार नहीं मिल रहा है। गोशाले में कुछ पशु बीमार भी हैं लेकिन, जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं।
सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में शामिल गोशालाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। गोशालाओं की देखरेख भगवान भरोसे है जबकि पशुओं के लिए सरकार की ओर से फंड जारी किया जाता है। लेकिन, देखभाल के अभाव में हर दिन पशु बीमार हो रहे है। सांथा के पसनारा में स्थित गोशाला में 39 पशु हैं। एक बीमार है। लेकिन जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। इसके पूर्व भी गोशाला में पशुओं की मृत्यु हो गई थी। पशुओं को खाने के लिए सूखा भूसा रखा है। ठंडी बढ़ती जा रही है। गोशाला के चारों तरफ पन्नी लगाया गया है। इस संबंध में बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जो पशु बीमार है। पशु डॉक्टर भेज कर उसका इलाज कराया जाएगा।