ग्राम पंचायत मीरापुर में पशु आरोग्य मेला लगा-संवाद
लोहरौली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित इस मेले में सैकड़ों पशुपालकों ने भाग लिया। जहां उनके पशुओं की जांच और उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
इस दौरान गाय, भैंस, बकरी और भेड़ सहित विभिन्न पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मेले में उपस्थित पशु चिकित्सक डॉ. दिनकर यादव ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, टीकाकरण और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में 500 से अधिक पशुओं की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं प्रदान की गईं।
इस अवसर पर प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप, शिव दास यादव, इजहार, जाहिद खान, राकेश कुमार सिंह, गंगाराम, सनोज, वीरेन्द्र यादव, रामसूरत, केशव राम और चन्दिका प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।