बैक में भुगतान न मिलने पर गुस्साए लोगो ंने धनघटा पौल ी मार्ग पर जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के 16वें दिन भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती दिख रही है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल बैंक की 51 शाखाओं में से 25 शाखाएं बंद रहीं, जबकि 26 में केवल लेनदेन हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगाें रकम न मिल पाने की नाराजगी अब सड़कों पर आने लगी है। भुगतान न होने से जिले में कई स्थानों पर लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार पिछले दो दिनों से भुगतान न मिलने से परेशान लोगों को जब बृहस्पतिवार को भी बैंकों से जब रकम नहीं मिली तो नाराज उपभोक्ताओं ने पौली में रामजानकी मार्ग तो उमरिया बाजार में धनघटा-बिडहरघाट मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण करीब तीन से चार घंटे तक रास्ता बंद रहा। बाद में पुलिस के समझाने पर लोग माने और रास्ता खाली किए। उधर, पूर्वांचल बैंक की शाखा धनघटा, पौली, शनिचरा बाजार, हैंसर, अशरफपुर में सारा दिन ताला लटकता दिखा। इस संबंध में पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी द्विवेदी ने कहा कि आरबीआई से धन नही मिल रहा है इस संबंध में मैंने चेयरमैन से बात की है, जल्द ही समाधान निकलने का आश्वासन मिला है।
बैंक से भुगतान न मिलने से लोग काफी नाराज हैं ऐसे में बैंक खोलना ठीक नहीं है। रुपये आने के बाद ही बैक खुलेंगे। दूसरी तरफ पीएनबी की शाखा उमरिया बाजार में भी कैश नही मिलने पर उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। यहां पर भी तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस के समझाने पर लोग माने। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, लोहरसन पूर्वांचल बैंक में सिर्फ धन जमा करने तथा भुगतान न किए जाने से खफा ग्रमीणों ने लोहरसन-गनवरिया मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सांथा पुलिस चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराकर जाम समाप्त कराया।
बदरे आलम, रफीक, अमित कुमार, रवी, सूर्य प्रकाश, नागेंद्र कुमार, बदरुद्दीन , सुरेश आदि का कहना है कि बैंक कर्मी सिर्फ पैसा जमा कर रहे थे और भुगतान नही कर रहे थे। जिससे हम ग्रामीणों को सड़क जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं राजेडीहा पूर्वांचल बैंक में कैस न होने के कारण दोपहर बाद बैंक को बंद कर दिया गया।