फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी की घटना से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Aug 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेमरियांवा सीएचसी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी महिला डॉक्टर के वाहन में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया गया तथा चोरी करने की भी कोशिश हुई। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में हंगामा मच गया। घटना से आक्रोशित कर्मियों ने अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा के अगुवाई में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर हरप्रीत जोगिंदर पाल ने दुधारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को दोपहर लगभग 01:30 बजे अपने आवास पर लंच के लिए गयी थी। उस दौरान आवास का ताला खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला। स्टाफ के अन्य लोगों को बुलाया। जब उन्होंने अपने आवास के सामने खड़े अपनी कार की तरफ देखा तो ड्राइविंग साइड के लॉक को कुछ भिन्न पाया। उसको किसी वस्तु से तोड़ने का प्रयास किया गया था। आवास का ताला न खुलने का कारण पूर्व में उसको भी तोड़ने का प्रयास हुआ था। वहीं जांच में आवास के बगल में कुदाल भी मिली। इस घटना से अस्पताल कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। पूर्व में भी अस्पताल के महिला नर्स के आवास में दो बार चोरी हो चुकी है। जिसका अभी तक पर्दाफाश नहीं हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन को चुनौती दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है, घटना का जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा। कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें