फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग जगहों पर मिला दो युवकों का शव

Wed, 21 Aug 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के डढ़वा नहर और डीएम आवास के सामने का मामला
विज्ञापन

- शिनाख्त नहीं, जिला अपताल की मोर्चरी भिजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों का शव मिला। कोतवाली क्षेत्र के डढ़वा नहर व डीएम आवास के आगे युवकों के शव मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम डढ़वा नहर के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद चौकी प्रभारी कांटे दिलीप कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान न होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ घटना डीएम आवास के सामने एक गड्ढे में युवक का शव पाया गया है। जानकारी के बाद शव को निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया। शव की शिनाख्त न होने पर उसे कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके 72 घंटा तक पहचान के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दोनों शवों के पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से भी प्रयास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें