फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
चौरा कला में प्रदर्शन करते विद्युत उपभोक्ता
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के चौराकला गांव के ग्रामीणों का बिजली व्यवस्था को लेकर गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब बड़ी संख्या में ग्रामीण चौरा कला स्थित पॉवर हाॅउस पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही पाॅवर हाॅउस है, इसके बावजूद गांव को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की विद्युत आपूर्ति दर्जनों गांवों से होकर आती है। इसके चलते कहीं भी फाल्ट होने पर सबसे पहले चौरा कला गांव की बिजली काट दी जाती है और सबसे अंत में बहाल की जाती है।
ग्रामीणों का कहना था कि कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि चौरा कला पाॅवर हाॅउस पर तैनात विद्युत कर्मियों की लापरवाही और मनमानी के कारण गांव में सात से 10 किलोमीटर घुमाकर बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जिससे आए दिन विद्युत बाधित रहती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना निरीक्षक क्राइम रामेश्वर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे जेई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
प्रदर्शन में बृजेश कुमार, अरुण कुमार, दिलीप, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, मोहन, संदीप कुमार, दीपचंद, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, रंजीत सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें