फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग को भगाने पर महिला को दो साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नाबालिग लड़की को आपराधिक षड्यंत्र के तहत बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में न्यायालय ने एक महिला को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

21 दिसंबर 2017 को बखिरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सरहरा निवासी नीलम ने आपराधिक षड्यंत्र कर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा दिया। मामले में पुलिस ने नीलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। उपनिरीक्षक सुंदर प्रसाद ने साक्ष्य संकलित कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
पुलिस और अभियोजन पक्ष ने मामले में पैरवी की। इसके फलस्वरूप 12 नवंबर को विशेष न्यायालय एएसजे/एसपीजे/पॉक्सो एक्ट ने अभियुक्त नीलम को दोष सिद्ध करते हुए दो वर्ष के सश्रम कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। संवादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें