फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jan 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-स्रोत आगंनबाड़ी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने पूर्ण कालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता और सवेतन मातृत्व अवकाश दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी व जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंबगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कलक्ट्रेट पहुंची और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कई वर्षों से महिला व बाल विकास विभाग की आधार शिला के रूप में कार्य रह रहीं हैं। इसके बाद भी अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को पूर्ण कालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को पूर्ण कालिक कर्मचारी का दर्जा प्रदान करें। साथ ही भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नीरू मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में भी रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 वर्ष की जाए। निजीकरण और आउट सोर्सिंग की व्यवस्था तत्काल बंद की जाए। धरना में विमला राय, रेखा देवी, गरिमा सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें