राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कार्य बहिष्कार धरना जारी रखा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने केंद्र और प्रदेेश सरकार पर मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन चलता रहेगा।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खलीलाबाद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सुबह दस बजे परियोजना कार्यालय पहुंची और विजय लक्ष्मी गौड़ की अध्यक्षता में धरना पर बैठ गईं। ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि दो सितंबर से हड़ताल चल रहा है, इसके बाद भी प्रदेश व केंद्र सरकार उपेक्षा कर रही है। चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल, हाइवे जाम, रेल चक्का जाम के साथ ही जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
ब्लाक मंत्री राजमति देवी ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के दौरान शहीद हुए गणेश शंकर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।धरना में विमला शर्मा, प्रतिमा उपाध्याय, शशि श्रीवास्तव, आरती वर्मा, राधिक देवी, सरोज देवी, अशोक आर्य, शिवबचन विश्वकर्मा, दिलीप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में बघौली क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष विमला राय के नेतृत्व में धरना दिया। धरने में भारती, सरला सिंह, राजेश्वरी, बबिता, सरस्वती देवी, शशिकला पांडेय, नीरू मिश्रा, इंद्रावती चौधरी आदि शामिल रहीं।