फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Nov 2021 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

महिला के पति का दोस्त है आरोपी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई की। आरोप है कि महिला को जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। रविवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 27 वर्षीय महिला के पति काम पर चले गए। जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का नित्यानंद मोबाइल चार्ज करने के बहाने महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि उसे अकेला पाकर अभद्र हरकत करने लगा।

आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हाथापाई की और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। रविवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी नित्यानंद के खिलाफ घर में घुस कर दुष्कर्म करने, मारने-पीटने और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। अक्सर उसका महिला के घर आना-जाना था। घटना की जांच की जा रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें