फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के चोलखरी गांव के डड़वा पुरवे में रविवार की शाम को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के बख्तूपुर निवासी रामवृक्ष यादव की 26 वर्षीय पुत्री प्रीति का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व चोलखरी गांव के डड़वा पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र माता प्रसाद के साथ हुआ था। रविवार को प्रीति की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पति वीरेंद्र यादव ने बताया कि वह जरूरी कार्य से मुखलिसपुर गए थे। घर लौटे तो घर में शांति थी। पत्नी के कमरे की तरफ गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर जब कोई हलचल या जवाब नहीं मिला तो वह फाटक तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। पंखे से दुपट्टे के सहारे प्रीति का शव लटका मिला। आनन-फानन शव को नीचे उतार दिए। पुलिस को उन्होंने ही सूचना दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनकेसाथ पत्नी मायके से ससुराल आई थी। पति वीरेंद्र ने बताया कि वह राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जब वह घर आते थे, तब पत्नी उनके साथ रहती थीं। लौटने पर पत्नी अपने मायके चली जाती थीं। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्ध हाल मेें विवाहिता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। वैसे अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें