फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंपिंग सेट की चपेट से महिला की मौत

Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं कर्म के चलते महिलाओं के साथ पंपिंग सेट पर नहाने गई थी महिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के विसौवा गांव में सोमवार को छौर कर्म में पंपिंग सेट पर नहाने गई एक महिला पंपिंग सेट में फंसकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन परिजन उसे टेंपो से लेकर इलाज के लिए मेंहदावल सीएचसी रवाना हुए। कुछ दूर पहुंचते ही टेंपो पलट गया। इससे महिला को और चोटें आ गईं। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विसौवा गांव निवासी राकेश के घर किसी की मौत होने पर सोमवार को छौर दसवीं कर्म था। घर की महिलाएं पास में स्थित एक पंपिग सेट पर नहाने गई थी। इसी दौरान राकेश की पत्नी सरिता (32) वापसी पाइप से आने वाले पानी से बाल /धुल रही थी। अचानक उसका बाल पट्टे में फंस गया। मौके पर मौजूद उसकी देवरानी, जेठानी ने बाल काट कर किसी तरह पंपिंग सेट से अलग किया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

परिजन उसे टेंपो में लादकर इलाज के लिए मेंहदावल सीएचसी पर ला रहे थे। कुछ दूर पहुंचने के बाद टेंपो हादसे का शिकार होकर पलट गया। इसमें टेंपो में सवार सभी लोगों की चोंटें आईं। सरिता की हालत और नाजुक हो गई। जैसे-तैसे सभी सीएचसी पर पंहुचे। जहां चिकित्सक ने सरिता को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरिता का पति लखनऊ में मजदूरी का काम करता है। उसके दो लड़कियां और एक लड़का है। विसौवां चौकी इंचार्ज राजेश मिश्र ने बताया कि परिजनों के आग्रह व लिखित बयान पर शव का पंचनामा कराके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें