फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत

Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नए साल के अवसर पर मेंहदावल बाइपास के समीप मेले में कार वाले झूले  का आंनद लेते बच्चे।संवाद
विज्ञापन
कुछ ने घर में तो कुछ ने बाहर मनाया जश्न, दिन भर मैसेज भेजने का सिलसिला रहा जारी
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का जश्न सोमवार को देर शाम तक चलता रहा। पूरे दिन लोग दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को बधाई और मोबाइल फोन से मैसेज भेजते रहे। मंदिरों में भी नए वर्ष के आगमन पर काफी भीड़ रही। जगह-जगह केक काटकर नए साल का स्वागत किया गया। मगहर कबीर चौरा पर भी युवा वर्ग की भीड़ लगी रही। एक जनवरी को एसएमएस और ई-मेल से बधाई संदेश भेजने की होड़ लगी रही। दिन भर फोन घनघनाते रहे। जश्न मनाने के लिए कई लोगों ने घर तो कई लोगों ने शांत जगहों को चुना। खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली। लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान से नए साल को अच्छे से बिताने का आशीर्वाद मांगे। शहर के समय माता मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ रही। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास पर लगे मेले में बच्चों ने खूब धमाल किया। वहां पर झूले के साथ ही अन्य मनोरंजन के साधन का लुत्फ उठाया।
इसी तरह से वन देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, लक्ष्मी नाण्यण मंदिर, बरदहिया दुर्गा मंदिर आदि पर लोगों ने पहुंच कर दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा।

रातभर चलती रहीं बधाइयां
नए साल के जश्न के आगाज के साथ ही बधाइयों का भी तांता लगा रहा। लोग एक-दूसरे को मैसेज व व्हाट्सएप के जरिए नए साल की बधाइयां देते रहे। सोशल मीडिया पर लोगों ने नए साल की रील्स भी बनाईं, जो देखने लायक रहीं।
विज्ञापन



फूलों की दुकानों और होटलों में युवाओं का जमावड़ा
नए साल के लिए होटलों में विशेष तैयारी की गई थी। शाम को शहर के कई होटलों में युवाओं ने कैंडल लाइट डिनर किया। फूल की दुकानों पर बधाई देने के लिए गुलदस्ते लिए। शहर में लगे मेले में बच्चों ने अभिभावकों के साथ खूब मौज-मस्ती की।
विज्ञापन


पार्टियों पर पुलिस की रही नजर

शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन शाम से ही पूरी तरह से सजग रहा। नए साल की पार्टियों पर पुलिस का पहरा रहा। शाम ढलते ही जिले की पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई। पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग बढ़ा दी। देर रात तक पुलिस शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती रही। पुलिस किसी न किसी तरह से इन पार्टियों पर नजर बनाए रखी। सड़कों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाले युवकों पर नजर बनाकर रखी गई। वाहनों चालकों की जांच की गई कि कहीं कोई शराब का सेवन करके तो वाहन नहीं चला रहा है। करीब 10 लोगाें को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें