फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन

झाड़ू लगाने के दौरान पंखा हटाते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के औराडाड़ निवासी विवाहिता रविवार की सुबह करंट की चपेट में गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला घर में झाड़ू लगाते समय पंखे को हटा रही थी, उसी दौरान पंखे में करंट उतर गया। इससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

औराडाड़ गांव निवासी पूजा पत्नी रामगोपाल (28) वर्ष रविवार की सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। जमीन पर रखे गए टेबल फैन को उठाकर जब पूजा दूसरी जगह रख रही थी, उसी समय पंखे में करंट उतर गया। इससे वह उसकी चपेट में आ गई। महिला जमीन पर गिरकर घायल होकर अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी मलौली ले गए। जहा डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विवाहिता की अचानक हुई मौत से परिवार के लोग गमगीन थे। परिवार के लोगों को बिलखते देखकर महिला का दो वर्षीय पुत्र हार्दिक सबका मुंह देख रहा है। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें