फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियमित दिनचर्या व खानपान ने बना दिया मधुमेह का रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। अनियमित दिनचर्या और मीठा अत्यधिक खाने की ललक ने लोगों को मधुमेह का रोगी बना दिया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि प्रत्येक 10 व्यक्ति में से एक मधुमेह की चपेट में है। चिकित्सक इस गंभीर हो चली बीमारी को ‘साइलेंट किलर’ भी कहते हैं।
विज्ञापन

मधुमेह की बीमारी को डायबिटीज और शुगर भी कहा जाता है। ये बीमारी अनुवांशिक भी होती है और खराब जीवनशैली के कारण भी होती है। मधुमेह के मरीजों को अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि मधुमेह के मरीज का ब्लड शुगर लेवल का ना तो सामान्य से अधिक होना ठीक रहता है और न ही सामान्य से कम होना ठीक रहता है।
यदि सरकारी व निजी अस्पतालों में जांच और उपचार को आने वाले मरीजों की बात करें तो प्रत्येक 10 में से एक मरीज मधुमेह रोग से ग्रसित है। सीएचसी सेमरियावां पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन 400-500 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

सेमरियावां में एक सीएचसी, तीन पीएचसी व 17 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रहे। इनमें रोजाना सैकड़ों मरीज अस्पतालों में इलाज के लिए आते हैं। चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मधुमेह से बचाव के लिए लोगों को दैनिक दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

00000
ये हैं बचाव के उपाय
-हर रोज तीन किलोमीटर पैदल घूमें या साइकिल चलाएं।
- हर रोज योग करें।
- मीठे और जंकफूड से परहेज करें।
- समय-समय पर शुगर की जांच कराते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें