फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व प्रधान से दो बार में हुई 33 हजार की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के ग्राम शनिचरा चौबे निवासी एक व्यक्ति के साथ क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने महुली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दो बार में 33 हजार रुपये की ठगी होने की बात पीड़ित ने बताई है।
विज्ञापन

शनिचरा चौबे निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र निषाद पुत्र राम सूरज ने बताया कि उनके नाम पर एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है। मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे मोबाइल पर खाते से 32,944 की निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद कुछ ही देर में 100 का एक अन्य ट्रांजेक्शन का भी मैसेज आयाए जबकि उन्होंने स्वयं कोई लेन-देन नहीं किया।
शिकायत में बताया गया है कि जानकारी मिलते ही बैंक के टोल-फ्री नंबर और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर कार्ड को तत्काल ब्लॉक कराया। साथ ही साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर दिया हैए जिसमें एक लड़की द्वारा साइबर क्राइम कर ठगी करने की बात सामने आई है। पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा उसकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें