फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना के घर में संचालित था अवैध गर्ल्स हाॅस्टल

विज्ञापन
मौलान शमसुल हुदा खान। 
विज्ञापन
- नियमों को दरकिनार करके मदरसे के साथ चलाता था हॉस्टल, मेरठ व नोएडा तक की रहतीं थीं लड़कियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान मदरसे के साथ ही नियमों को दरकिनार करते हुए गर्ल्स हाॅस्टल भी चलाता था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन जिम्मेदाराें ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बताया जाता है कि गर्ल्स हाॅस्टल में अधिकतर दूसरे जिलों और दूरदराज से आकर मदरसे में तालीम ले रही लड़कियों को रखा जाता था। माैलाना पर ब्रिटेन में नाबालिग लड़कियों का निकाह कराने के आरोप भी लगे थे ऐसे में मुमकिन है कि हॉस्टल की जांच होती तो कुछ बड़े मामले खुल सकते थे।
गोश्त मंडी रोड पर संचालित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में 336 छात्राओं को पंजीकरण है। इनमें कुछ स्थानीय छात्राओं के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ तक की तमाम छात्राएं तालीम ले रहीं थीं। बाहरी छात्राओं के लिए बिना विभाग में पंजीकरण कराए हॉस्टल की भी व्यवस्था की गई थी। दोबारा मदरसा सील होने से पूर्व ही शिकायतकर्ता अब्दुल हकीम खान ने प्रबंध तंत्र पर बिना स्थानीय प्रशासन अथवा प्राधिकरण की स्वीकृति के नाबालिग लड़कियों का हॉस्टल संचालित किए जाने की शिकायत की थी। यह हॉस्टल मोतीनगर स्थिति मकान में संचालित किया जा रहा था। अब्दुल हकीम के मुताबिक हॉस्टल में लड़कियों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन

अवैध रूप से हॉस्टल संचालित किए जाने की शिकायत पर जब अधिकारी जांच के लिए पहुंचे तो मदरसा परिसर में ही हॉस्टल तलाशते रहे जबकि हॉस्टल वहां से दूर मोतीनगर में मौलाना के घर में संचालित हो रहा था। मदरसा परिसर में हाॅस्टल संचालन का कोई प्रमाण नहीं मिला। बाद में मदरसा सील होने पर छात्राओं के अभिभावक आए और हाॅस्टल से बच्चियों को ले गए।





नाबालिग लड़कियों का निकाह कराने के लगे थे आरोप

जानकारी के मुताबिक मौलाना शमसुल हुदा खान पर ब्रिटेन में वर्ष-2014 में नाबालिग लड़कियों का जबरन निकाह कराने का मामला स्टिंग ऑपरेशन के जरिये उजागर हुआ था। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मीडिया की सुर्खियों में आया था। इस पर एक डाक्यूमेंट्री भी बनी है। कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले मौलाना की तकरीरें सोशल मीडिया पर अभी भी हैं।



-

खुले मंच पर युवक को जड़ दिया था थप्पड़
मौलाना शमसुल हुदा खान ने एक युवक को खुले मंच पर थप्पड़ जड़ दिया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। वर्ष-2020 में मौलाना शमसुल हुदा खान जिले में आया था। उसी दौरान दुधारा थानाक्षेत्र के अगया छाता गांव में एक जलसा आयोजित हुआ था। जलसे में भारी भीड़ के सामने मौलाना ने एक युवक को किसी बात पर थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए थे। मौके पर मौजूद कुछ संभ्रांत लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था।
विज्ञापन



00

मदरसे के पंजीकरण के दौरान हाॅस्टल का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। हाॅस्टल संचालन के लिए विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के यदि हॉस्टल चलाया जा रहा था तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में सत्यता मिलने पर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से सिफारिश की जाएगी।
- प्रवीन कुमार मिश्र, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें