फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार को वर्चस्व को लेकर दूल्हापार गांव में हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। दूल्हापार गांव में मंगलवार को हुए
दो पक्षों के बीच विवाद में पुलिस ने बुधवार को एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बुधवार को मामला शांत रहा, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार रहा है।

बता दें कि 18 नवंबर को परसहर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष के ध्रुव सिंह निवासी अमौली ने दूसरे पक्ष पर मारपीट, गाली गलौज, गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए दूल्हापार निवासी धनंजय सिंह, शनिचरा बाजार निवासी शुभम सिंह और दूल्हापार निवासी भोलू खान व चार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना था।
विज्ञापन

मंगलवार को एक पक्ष को जानकारी हुई कि दूसरे पक्ष के लोग दूल्हापार बाजार में मौजूद हैं, तो वे वहां पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच बातचीत होते-होते मारपीट हो गई। इस बीच दोनों एक पक्ष के पिस्टल लहराता देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी, तो थोड़ी ही देर में सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और मामले को शांत कराया। तभी से दोनों पक्षों में तनाव बना है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि इस मामले में दूल्हापार निवासी धनंजय सिंह के तहरीर पर दूसरे पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें