फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी के निर्देश पर 11 के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में तीन दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। मारपीट में 10 लोग घायल हुए थे। इस मामले में एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी के निर्देश पर बुधवार देर शाम पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस तहरीर में गीता देवी पत्नी अनिल ने बताया है कि 15 दिसंबर की शाम विपक्षी संभा देवी पत्नी रामचंदर पुराने जमीनी विवाद को लेकर दरवाजे पर आई। गाली गुप्ता देने लगी। इस दौरान संभा देवी के साथ उसके परिवार के सदस्य पहुंचे और परिवार के सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर विपक्षी संभा देवी, राममिलन, जीतबहादुर, राजपुत, मनोज, यशपाल, शिवम, उपेन्द्र, बेचन, विजय कुमार, आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि एक का मामला पहले दर्ज किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दूसरे पक्ष का भी मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें