फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात केंद्र कटे, 15 नए बने, कुल 94 परीक्षा केंद्रों की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जिले में 94 केंद्र बनाए गए है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 30 नवंबर को 79 केंद्रों की सूची जारी की थी। इस पर आपत्ति मांगी थी। कुल 104 आपत्ति आई थी। जिसके बाद से इसमे से सात केंद्रों को हटा दिया। उनकी जगह कुल 15 नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अब परीक्षा केंद्रों की संख्या 94 हो गई है। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


बतादें कि 30 नवंबर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 79 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इन केंद्रों पर चार दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। इसमें राजकीय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर भी अपलोड की गई थी। इसके साथ ही इसकी नोटिस कार्यालय के बोर्ड पर ही चस्पा किया गया था। इन केंद्रो पर कुल 104 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद जिला स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमे से सात परीक्षा केंद्र हटाने पर सहमति बनी। उसके बाद 15 नए परीक्षा केंद्र बढ़ाने की सहमति बनी। उसकी सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई। वहां से कुल 94 परीक्षा केंद्राें की सूची जारी की गई है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 54,240 है। जिसमे हाईस्कूल के 28,392 और इंटरमीडिएट के 25,448 परीक्षार्थी शामिल है। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 15 केंद्र बढ़ाए गए है। अब जिले में 94 परीक्षा केंद्र हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें