फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर टहल रही बुजर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बालूशासन गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली पुलिस चौकी अंतर्गत बालूशासन गांव के पास रविवार की सुबह पैदल सड़क पर टहल रही एक बुजुर्ग महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तीजा देवी (67) पत्नी बुद्धू साहनी रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान गांधी आश्रम के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें