फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर ई-रिक्शा चालक ने की थी महिला की हत्या

Mon, 29 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आया हत्यारोपी। फोटो स्रोल - संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव के पास नहर किनारे ई-रिक्शा चालक ने हत्या कर महिला का शव फेंका था। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार को आरोपी को शहर के तितौवा से गिरफ्तार किया। एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक ने स्वीकार किया कि वह कई माह का बकाया ई-रिक्शा का किराया मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव स्थित नहर के किनारे मिले महिला सरिता त्रिपाठी के शव के मामले में पुलिस ने पति राघवेंद्र दूबे निवासी मनियरा के तहरीर पर केस दर्ज किया था। पुलिस टीम ने सोमवार को हत्यारोपी हरिराम गौतम पुत्र मुन्नीलाल निवासी करौता, अस्थायी पता स्टेशन पुरवा निकट एक स्कूल के पीछे से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, मृतका और आरोपी का मोबाइल, शव ठिकाने लगाने में प्रयोग किए गए ई-रिक्शा और एक निर्वाचन कार्ड बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया गया। एसपी ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें