फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रात भर की कतार, सुबह तक बेकार

विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/मगहर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को तत्काल टिकट लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि रात से ही लाइन लगाने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है। सर्वर स्लो चलने तो कभी ओटीपी न आने के कारण यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है। यह हाल खलीलाबाद व मगहर रेलवे स्टेशनों का है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर स्लीपर कोटे के तत्काल टिकट के लिए सुबह 10:00 बजे लाइन लगती है। एसी के टिकट 10:00 बजे मिलने शुरू होते हैं, लेकिन यहां रात में ही टिकट काउंटर के पास यात्री कागज चिपका कर और अपना नाम लिखकर चले जाते हैं और उसके अनुरूप सुबह आकर लाइन लगाते हैं। कुछ यात्री यहां सोए भी मिल जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

स्लीपर कोटे के टिकट के लिए अगया छाता निवासी अख्तर हुसैन पहले नंबर पर ही लाइन लगाकर खड़े थे, लेकिन इनके मोबाइल पर ओटीपी न आने के कारण टिकट नहीं मिल सका। खलीलाबाद के भेलीमंडी निवासी सगीर मुंबई के लिए एसी कोटा का टिकट चाह रहे थे और यह रात से लाइन में लगे थे। इनके भी मोबाइल पर ओटीपी न आने के कारण टिकट नहीं मिल सका।
वहीं मगहर रेलवे स्टेशन पर भी तत्काल टिकट के लिए यही स्थिति देखने को मिली। सोमवार रात करीब 10.30 बजे रेलवे स्टेशन पर लोग सोते हुए मिले। मंगलवार सुबह 10:00 बजे टिकट लेने का इंतजार करते रहे। इसमें कुछ लोगों को तो टिकट मिला, वहीं कुछ लोगों को लाइन में रहने के बाद भी निराशा हाथ लगी। सद्दाम हुसैन ने बताया कि रात में ही लाइन में लगे थे। एक हफ्ते से रोज टिकट के लिए आते हैं, लेकिन अभी तक उनको टिकट नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

सर्वर की दिक्कत बताई जाती है। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट के रहने वाले सामयिक कुमार ने बताया कि मुंबई के टिकट के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन वेटिंग का टिकट मिला। इसी तरह यहां से अब्दुल को भी वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें