फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एआई की जांच में आवास योजना के 7112 आवेदन मिले संदिग्ध

Wed, 14 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में पिछले वर्ष विभागीय ऑनलाइन सर्वे व सेल्फ सर्वे के बाद एआई की जांच में बड़े पैमाने पर आवेदन संदिग्ध मिले हैं। पक्का घर होने के बाद भी पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

सर्वे में अपलोड तस्वीर के आधार पर एआई ने इन्हें पकड़ा है। ऐसे 7112 लोगों की सूची ब्लाॅक पर भेजी गई है। इन आवेदकों के सत्यापन में 18 ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी लगाए गए हैं।
अब तक की जांच में छह हजार आवेदक अपात्र मिले हैं। इनके आवेदन पोर्टल से डिलीट किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना -2.0 (ग्रामीण) के लिए 30 दिसंबर 2024 से 15 मई 2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे (आवेदन) हुआ। निर्धारित अवधि में सेमरियावां ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायतों के 183 राजस्व गांवों के बेघर परिवारों की ओर से 15,338 आवेदन किए गए। इनमें 8793 लोगों ने सेल्फ सर्वे के दौरान आवेदन किया था। शेष विभागीय कर्मियों के सर्वे के जरिए शामिल किए गए।
विज्ञापन

अब इन सभी के सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही ब्लॉक और जिला स्तर पर सत्यापन कर्ता की भी व्यवस्था की गई है। जो भी आवेदन आए हैं, उनकी सबसे पहले पुष्टि की जा रही है। इसके बाद जांचकर्ता यह देखते हैं कि आवेदन के लिए दिखाई गई पात्रता में अंतर तो नहीं है।
तमाम लोगों ने सर्वे के दौरान खुद की झोपड़ी दिखाई है। मौके पर सत्यापन हुआ तो उनका पक्का घर पाया गया। इसके आधार पर जांचकर्ता अपनी रिपोर्ट दे रहे है। सबसे अंत में एआई रिकमेंडेशन का कॉलम आता है। डाटा का विश्लेषण कर एआई अपनी रिपोर्ट स्क्रीन पर प्रस्तुत कर देता है।
एआई जांच में 7112 लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध मिली है। अब इन सभी का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है।
सत्यापन में सही रिपोर्ट आने पर ही इन लोगों को आवास योजना का लाभ मिलेगा। अब तक के सत्यापन में छह हजार आवेदक अपात्र पाए गए हैं। इनका आवेदन डिलीट किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें