फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में अमित पटेल ने लहराया परचम

Mon, 30 Apr 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कूडीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में पास हुए छात्रों को मिठाई खिलाते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद 2018 की इंटरमीडिएट परीक्षा में द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा के छात्र अमित कुमार पटेल ने 90 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि मधुरेंद्र नाथ तिवारी 88.80 अंक हासिल कर दूसरा स्थान तो आकर्ष कुमार राय और राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 88.69 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।  
विज्ञापन


रविवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा के छात्र व निचलौल महाराजगंज निवासी व द्वाबा विकास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र पटेल के पुत्र अमित पटेल ने 450 नंबर यानी 90 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा एसएन सिंह इंटर कॉलेज उजरौटी कला के छात्र व कोल्हुआ कोपया निवासी शिक्षक अरूणेंद्र नाथ तिवारी के पुत्र मधुरेंद्र नाथ तिवारी ने 444 नंबर यानी 88.80 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया है। इसी तरह से एसएन सिंह इंटर कॉलेज उजरौटी कला आकर्ष कुमार राय और राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 443 अंक यानी 88.60 पाकर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में आरपी यादव माडर्न इंटर कॉलेज की छात्रा अंकिता शुक्ला ने 442 अंक यानी 88.40 प्रतिशत अंक हासिल किया है। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद 440 अंक यानी 88 प्रतिशत अंक पाया है। एसएन सिंह इंटर कॉलेज उजरौटी कला के छात्र बृजेश गुप्त ने 439 अंक यानी 87.80 प्रतिशत अंक पाया है। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अमित कुमार ने 437 अंक यानी 87.40 प्रतिशत अंक पाया है।

खलीलाबाद इंटर कॉलेज के छात्र ऋषिकेश चौरसिया ने 434 अंक यानी 86.80 प्रतिशत अंक पाया है। एसएन सिंह इंटर कॉलेज उजरौटी कला के छात्रा सृष्टि सिंह ने 434 अंक यानी 86.80 प्रतिशत अंक पाया है। केएसएस इंटर कॉलेज बारीडीहा के छात्र श्रीराम मद्घेशिया ने 434 अंक यानी 86.80 प्रतिशत अंक और इसी विद्यालय के विकास कुमार ने भी 434 अंक यानी 86.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

एसआरएन सिंह कन्या इंटर कॉलेज जंगल बेलहर के छात्रा सुनीता सोनी ने 433 अंक यानी 86.60 प्रतिशत अंक पाया है। एसएन सिंह इंटर कॉलेज उजरौटी कला के उमाशंकर प्रजापति ने 433 अंक यानी 86.60 प्रतिशत हासिल किया है। समस्त टॉपरों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया है। रिजल्ट देखने के लिए खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में 12.30 बजे से ही विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। विद्यार्थी रिजल्ट देखकर काफी खुश थे और एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें