फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन संघ ने खलीलाबाद तहसील पर धरना दिया

Wed, 17 Jan 2018 12:07 AM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले तहसील अध्यक्ष कौशल कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में अमीनों ने खलीलाबाद तहसील पर धरना दिया। अमीनों ने उत्पीड़न रोके जाने की मांग की। इस दौरान 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

 अमीन संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार शुक्ल ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था नियमावली में किया जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाया जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतन मान का लाभ प्रदान किया जाए। कहा कि संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किया जाए। कहा कि संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक हो और नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए। संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी करें। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह धरना तीन दिनों तक चलेगा। अगर मांगे नहीं मानी गई तो आगे चलकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मदन प्रताप पांडेय, शिव कुुमार वर्मा, संत कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सिंह, सुग्रीव कुमार चौधरी, ब्रह्मदेव मौर्य, किशुन गुप्त, राम सुरेश गुप्त, राधेश्याम, रामअजोर, मोहन मुरारी, रामसुरेश, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें