कबीर चौरा में संतों ने बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
कबीर चौरा में रविवार को संत समाज की एक बैठक हुई। जिसमें सभी संतों ने आमी को बचाने का संकल्प लिया। संत हरिशरण दास शास्त्री ने कहा कि संतों ने निर्णय लिया है कि आमी को बचाने का मोर्चा संत खुद ही संभालेंगे, क्योंकि अब यह प्रतीत हो रहा है कि बिना संतों के आगे आए आमी को बचाया नहीं जा सकता है।
बहुत से लोग आए और गए लेकिन आमी का प्रदूषण जहां का तहां है। ऐसी स्थिति में संत अब बर्दास्त नही करने वाले और आज से आमी को बचाने की शुरुआत हो गयी है। बैठक के बाद समाधि स्थल से सभी संत एकत्र होकर आमी नदी पर गए और वहां की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर डॉक्टर हरिशरण दास शास्त्री, बिकानु दास, राघव दास, लक्ष्मण दास, राजेंद्र दास, संत शांति दास, संत अरविंद दास, महंत रामनारायण दास (उन्नाव), दुर्गेश दास, अमरजीत दास, विवेक दास, पवन दास, मनोहर दास, अजय दास, भविष्य दास, निर्भय दास, निशांत दास, हरिराम दास आदि मौजूद रहे।