फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा ठप कर धरने पर बैठे कर्मी

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर जूनियर हाई स्कूल परिसर में प्रदर्शन करते एबूलेंस चालक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा ठप कर धरने पर बैठे कर्मी
विज्ञापन

रविवार की रात 12 बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में खड़ी कर दी एंबुलेंस
मांगें पूरी होने तक एंबुलेंस कर्मियों का जारी रहेगा आंदोलन
कर्मियों ने ठेका प्रथा खत्म करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को जिले में एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप कर दी। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में एंबुलेंस खड़ी कर धरने पर बैठ गए। एंबुलेंस कर्मियों ने कंपनी बदलने पर वेतन में कटौती न करने और उन्हीं कर्मचारियों का नई कंपनी में समायोजन किए जाने की मांग की। इसके साथ ही ठेका प्रथा बंद करने की मांग रखी है।
एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन पिछले तीन दिनों से चल रहा था। तीन दिनों तक एंबुलेंस कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया था और चेतावनी दी थी कि रविवार की शाम तक उनकी मांगे पूरी न होने पर वे लोग एंबुलेंस सेवा को पूरी तरह से ठप कर देंगे। तय कार्यक्रम के तहत एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार की रात 12 बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में एंबुलेंस लाकर खड़ी कर दी। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जमीर खान ने कहा कि एंबुलेंस कर्मियों की तैनाती में ठेका प्रथा को पूरी तरह से खत्म किया जाए। कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं, कोरोना वॉरियर्स और एंबुलेंस कर्मचारी को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को 50 लाख की बीमा राशि सरकार की तरफ से जारी किया जाए। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। कर्मचारियों को सहानुभूतिपूर्वक यथास्थिति नौकरी पर रखा जाए। प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी न ली जाए सभी कर्मचारी पूर्व से कंपनी में सेवा दे रहे हैं और प्रशिक्षित भी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक वे पूरी तरह से एंबुलेंस सेवा ठप रखेंगे। इस दौरान महामंत्री धीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष भागवत यादव, मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र, राकेश, विनोद, ओम प्रकाश चौधरी, कमल यादव, विजय, धीरेंद्र कुमार, सुनील, सुरेंद्र यादव, जिलाजीत, रामआशीष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जिलाजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष माशा अल्लाह, मदन मोहन, अजीत यादव, संतोष यादव, विकास पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते प्रशासन ने लगाया था अलग से एंबुलेंस
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने अलग से एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। जिले की तीनों तहसीलों पर एक-एक एंबुलेंस खड़ी करवाई थी ताकि कोई अप्रिय घटना घटित होने पर तत्काल इन एंबुलेंस की सेवा ली जा सके।
विज्ञापन

कोट
अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल की है। उनकी हड़ताल को देखते हुए तीनों तहसीलों पर अतिरिक्त एंबुलेंस लगाई गई थी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उक्त एंबुलेंस की सहायता ली जा सके। एंबुलेंस कर्मियों की प्रदेश मुख्यालय पर वार्ता चल रही है उम्मीद है उनकी हड़ताल खत्म हो जाएगी।
-डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें