फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेलवे क्राॅसिंग पर फंसी एंबुलेंस, दूसरे ट्रैक पर आ गई ट्रेन... अफरा-तफरी

Sat, 02 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
फुलवरियां रेलवे क्राॅसिंग पर फंसी एंबुलेंस।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चुरेब रेलवे स्टेशन के फुलवरियां रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार की सुबह एक एंबुलेंस अप रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इस दौरान डाउन ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ड्राइवर ने एंबुलेंस देखते ही ट्रेन की स्पीड स्लो कर दी और धीरे-धीरे ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ट्रेन के जाने के बाद गेट खुला तो एंबुलेंस रवाना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से 10 किमी दूर फुलवरियां रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब एक एंबुलेंस मरीज को लेने जा रही थी। वह रेलवे क्राॅसिंग पार कर ही रही थी कि ऑटोमेटिक रेलवे गेट गिरने लगा। एंबुलेंस ने पहला गेट तो पार कर लिया, लेकिन दूसरे गेट बंद हो गया। गेट और रेल पटरी के बीच दूरी कम होने की वजह से एंबुलेंस पटरी पर ही खड़ी हो गई।
उसी समय नई दिल्ली से दरभंगा तक जाने वाली नई-दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन डाउन लाइन पर आ गई। ट्रेन के ड्राइवर ने एंबुलेंस को फंसा देखकर ट्रेन की स्पीड स्लो किया और ट्रेन को धीरे-धीरे निकाला गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस में मरीज न होने के कारण चालक उतरकर दूर जाकर खड़ा हो गया। हालांकि अप लाइन पर कोई ट्रेन नहीं थी। ट्रेन जाने के बाद क्राॅसिंग का गेट खोल कर एंबुलेंस को निकाला गया।
इस संबंध में खलीलाबाद स्टेशन अधीक्षक एके गौड़ ने बताया कि फुलवरिया रेलवे क्राॅसिंग मुंडेरवा के अंतर्गत आता है। एक एंबुलेंस गेट पर रूक गई थी। सूचना मिलती थी, लेकिन बाद में एंबुलेंस को निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें