मेंहदावल सीएचसी पर एम्बूलेंस चालक मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : KHALILABAD
मेंहदावल में एंबुलेंस चालकों ने किया प्रदर्शन
- मानदेय न मिलने से आक्रोशित थे एंबुलेंस चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में एंबुलेंस चालकों ने दो माह से बकाया मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन किया। एंबुलेंस चालकों ने एजेंसी पर मनमानी करने का आरोप लगाया और बकाया मानदेय भुगतान की मांग किया।
एंबुलेंस चालक अजीत प्रताप यादव व अंगद वर्मा के नेतृत्व में चालकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि 102 और 108 एंबुलेंस चालक 24 घंटे मरीजों की सेवा करते हैं। क्षेत्र में कहीं भी सूचना मिलने पर वाहन लेकर पहुंचते हैं और उन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुंचाते हैं। इसके बाद भी एंबुलेंस चालकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि पिछले दो माह से एंबुलेंस चालकों का मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण एंबुलेंस चालक व उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एंबुलेंस चालकों ने मांग किया कि जल्द से जल्द बकाया मानेदय दिया जाए। इस दौरान संदीप प्रताप यादव, प्रभाकर पासवान, पन्नालाल, वीरेंद्र निषाद, ओपीनाथ समेत कई लोग मौजूद रहे।