फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोल से टकराई एंबुलेंस, चालक व सहयोगी बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक और उसका सहयोगी मामूली रूप से घायल हो गए। संयोग अच्छा रहा कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रुधौली-दुर्गजोत मार्ग पर दुर्गजोत और मंझरिया पठान गांव के बीच रात करीब एक बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस और बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची।
सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हाईटेंशन लाइन का तार एंबुलेंस पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि चालक और सहयोगी केवल मामूली रूप से घायल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें