फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर खंडित की आंबेडकर प्रतिमा, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने खंडित प्रतिमा की जगह लगवाई नई प्रतिमा
विज्ञापन

- गांव के निवासी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर अराजक तत्वों ने बेलहर थानाक्षेत्र के मनैतापुर गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। उसे झाड़ियों में फेंक दिया। इससे गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खंडित प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगवाई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
बेलहर थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव निवासी गंगाराम पुत्र अलगू ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि गांव में बौद्ध बिहार बनवाया गया है। उसमें बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। रात में अज्ञात लोगों ने मूर्ति को खंडित करके झाड़ियों में फेंक दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने ग्राम प्रधान सरवन यादव से की तो उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष बेलहर अनिल कुमार झाड़ियों में खंडित अवस्था में पड़ी मूर्ति को निकलवाया तथा हरैया से नई मूर्ति लाकर देर शाम बौद्ध बिहार में स्थापित करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों पर प्रतिमा को खंडित करने तथा गांव की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने के संबंध में केस दर्ज किया गया है, और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें