फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्र किसी भी संस्था के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी : प्रो. विजय कृष्ण

Mon, 29 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एचआरपीजी कॉलेज में पुरातन छात्र समागम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के सभागार में द्वितीय पुरातन छात्र समागम संपन्न हुआ। समागम में पुरातन छात्रों की वर्तमान पीढ़ी, समाज व संस्था के विकास में क्या भूमिका हो सकती है, इसकी विस्तार से चर्चा की गई। पुरातन छात्र समागम के अध्यक्ष प्रो. विजय कृष्ण ने कहा कि पुरातन छात्र किसी भी संस्था के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसमें यह तय किया गया कि प्रतिवर्ष दीपावली या होली अवकाश के आसपास कोई तिथि निश्चित कर पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष सर्वोच्च अंक प्राप्त प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा तथा पुरातन छात्र समिति को प्रभावी एवं कार्यशील बनाने के लिए सदस्यता अभियान एवं आधिकारिक पुरातन छात्रों को जोड़ने का कार्य किया जायगा। पुरातन छात्र समागम में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्ष पर्यन्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इसे सक्रिय बनाया जाए और समाज व महाविद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। इस अवसर पर पुरातन छात्र अजीत कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, आदित्य यादव, प्रो विजय कृष्ण ओझा, प्रो दिग्विजय नाथ पाण्डेय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समागम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुरातन छात्र समागम के उपाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार राय, सचिव डॉ. महेंद्र कुमार सुल्तानिया ने इसंगठन को सक्रिय करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें