फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोहरे से मिली राहत पर छाई रही बदली, ठंड और गलन बरकरार

Sun, 21 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धूप निकलने से लोगों को मिली राहत -संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछले तीन दिनों से घने कोहरे से परेशानी झेल रहे लोगों को शनिवार को राहत मिली। इससे वाहनों की रफ्तार बढ़ गई और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हुई, लेकिन सुबह से बदली छाए रहे से ठंड और गलन का असर बरकरार रहा। दोपहर बाद करीब दो बजे हल्की धूप निकली तो लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत मिली। सड़कों व बाजारों में चहल-चहल बढ़ गई। शाम होते ही फिर ठंड का असर दिखा और लोग अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से काफी घना कोहरा रहा। इसके कारण यातायात व्यवस्था के साथ ही जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। वाहनों की रफ्तार थम गई थी। लोगों को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को कोहरा नहीं दिखा, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। इससे वाहन चालकों को आसानी हुई। हालांकि, सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते ठंड का असर दिखा।
जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकले वह लोग कुछ दूर चलने के बाद ठंड से परेशान हो गए और जहां पर भी अलाव दिखा वहीं ठहरकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। चाय की दुकानों पर भी लोग बड़ी संख्या में दिखाई दिए, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद करीब दो बजे बादल छटा और हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान जहां बाजारों में रौनक दिखी वहीं लोग कपड़े आदि सुखाने में लग गए। शहर के बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारो की भीड़ लगी रही। शाम होते ही फिर ठंड और गलन का असर दिखाई दिया। ऐसे में लोग जल्दी ही घर वापस लौट गए। जो शहर में रहे वह अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

0
अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
भले ही कोहरे से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन ठंड और गलन से अभी राहत की संभावना नहीं है। अगले दो से तीन दिनों तक ठंड बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
0
ठंड से बचाव के लिए किए गए हैं इंतजाम
ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रैन बसेरा भी सक्रिय है। जहां पर और जरूरत होगी वहां पर भी अलाव जलवाए जाएंगे। -अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका खलीलाबाद

धूप निकलने से लोगों को मिली राहत -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें