फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चालान के लिए रोकने पर पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा चौराहे युवक और पु​लिस के बीच हो रही नोकझोंक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा चौराहे पर वाहन जांच के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने के कारण सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
रविवार को सांथा चौराहे पर उपनिरीक्षक इंद्रेश गौंड पुलिस टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय गनवरिया गांव निवासी अभिषेक शुक्ल बाइक से वहां से गुजरा। बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोककर जब पुलिस ने चालान काटना शुरू किया तो उसने खुद को स्थानीय बताकर चालान न काटने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान की कार्रवाई को लेकर एसआई और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। इस दौरान चौराहे पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिसकर्मियों और गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप व समझाने-बुझाने पर युवक शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और लोगों ने राहत की सांस ली।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें