फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह के अंतिम गुरुवार को भी छात्रों को मिलेगा फल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल पहुंचते ही होगा वितरित, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने भेजा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मिड डे मील के अंतर्गत जिले के छात्रों को अब सोमवार के अलावा माह के अंतिम गुरुवार को भी ताजा एवं मौसमी फल खाने को मिलेगा। इसके लिए फ्लैक्सी फल फंड नाम से अलग से धन जारी किया जाएगा। इसमें प्रति छात्र पर चार रुपये खर्च किए जाएंगे। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र भेज जिले में इस योजना के बेहतर संचालन की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मिड डे मील के साप्ताहिक मैन्यू में अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से सत्र 2019-20 में सप्ताह में एक दिन ताजा एवं मौसमी फल उपलब्ध कराने के लिए फ्लैक्सी फल फंड की स्थापना की है। इसके अंतर्गत प्रदेश के हर जिले के स्कूलों में छात्रों को फल वितरण के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मद की धनराशि मध्याह्न भोजन निधि में ही भेजी जाएगी। जुलाई के अंतिम गुरुवार से ही यह योजना लागू की जाएगी। इसके अंतर्गत अमरूद, केला, सेब, संतरा, नाशपाती, चीकू, आड़ू, शरीफा आदि वितरित होंगे। फल का वजन और आकार औसत रखने का निर्देश। फल का क्रय स्थानीय स्तर पर हेडमास्टर के जरिए होगा। फल वितरण के समय विद्यालय प्रबंध समिति, मां समूह के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बच्चों को फल सुबह स्कूल आते ही मार्निंग स्नैक के रूप में दिया जाए। योजना की निगरानी डीएम के स्तर से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने प्रत्येक माह के अंतिम बृहस्पतिवार को मौसमी फल के वितरण का निर्देश दिया है। इस योजना के बारे में समस्त बीईओ को जानकारी दे दी गई है। फल वितरण के समय फोटोग्राफी भी शिक्षकों को बीआरसी पर जमा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें