फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सफाई के साथ ही होली पर भरपूर मिलेगी पानी

Sat, 08 Mar 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन ने होली पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। होली पर 24 घंटे पानी की आपूर्ति की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही साफ सफाई के लिए कर्मियों को लगाया जा रहा है। पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए जगह-जगह टैंकर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

होली को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियों में लगा हुआ है। होली के दिन सुबह से ही जलापूर्ति की योजना बनाई गई है, ताकि लोगों को होली पर भरपूर पानी मिल सके। जिन मोहल्लों में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है वहां पर पानी के टैंकर लगाए जाएंगे, ताकि पानी की कमी न होने पाएं। इसके लिए टैंकरों को भरवाने की व्यवस्था की जा रहा है।
इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कदम उठाए है। इसके लिए सफाई कर्मियों को लगाया जा रहा है, जो विभिन्न मोहल्लों में सफाई का कार्य करेंगे। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि होली को लेकर तैयारियां की जा रही है। शहरवासियों को होली के दिन पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी। इसके साथ ही टैंकर भी लगाए जाएंगे और साफ-सफाई के लिए भी रणनीति तय कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें