धनघटा। क्षेत्र के गौवा पार गांव स्थित सार्वजनिक कुएं पर गांव के कुछ लोग स्लैप डालकर कब्जा कर लिए हैं। इस मामले में अधिवक्ता राहुल कुमार गुप्ता ने मंडल आयुक्त बस्ती को प्रार्थना पत्र लिखा है।
पत्र में बताया गया है कि डीएम और एसडीएम के आदेश के बाद भी विपक्षी जबरन कुएं पर कब्जा कर लिए हैं। शिकायत करने पर दो मई 2026 को घर में घुसकर एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए, लेकिन पुलिस ने इस मामले में सिर्फ शांति भंग की आशंका में विपक्षियों पर कार्रवाई की। राहुल ने मंडल आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।