फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वोट चोरी का आरोप, कलेक्ट्रेट पर सपाइयों ने किया प्रदर्शनर

विज्ञापन
सेमरियावां में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को पैदल मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने की कोशिश की जिसे पुलिस कर्मियों ने छीन लिया। वहीं एक कार्यकर्ता हाथ में जंजीर लगाकर पहुंचा।
कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रोहित पांडेय, जयराम पांडेय, एखलाख अहमद, लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर जब तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे छीन लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में रामदरश यादव, केडी यादव, अंकिता बाबी, रमेश यादव, रामवृक्ष यादव, हाजी इमामुद्दीन अंसारी, शकुंतला यादव, शिवसरन यादव, मनोहर सिंह, लालचंद यादव समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

क

सेमरियावां में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें