फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जीवाड़ा कर मदरसे का प्रबंधक बनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। मदरसा रिजविया अहले सुन्नत रुस्तमपुर शनिचरा बाजार के आधा दर्जन सदस्यों ने कमिश्नर बस्ती परिक्षेत्र को पत्र देकर एक ही आधार नंबर पर कूटरचना कर दो अलग-अलग नाम से आधार कार्ड बनवाने और उसके सहारे अवैध तरीके से मदरसा प्रबंधक का पद हथियाने की शिकायत की है।
विज्ञापन

मदरसा के सदस्य अब्दुल सलाम, मुनीर अहमद, मोहम्मद अली, कमालुद्दीन, हसमत अली व अब्दुल कलाम ने आरोप लगाया है कि बेइली मदारपुर (थाना नगर बाजार, बस्ती) निवासी रईस अहमद ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे एक ही आधार नंबर पर दो अलग-अलग नामों (रईस अहमद व मोहम्मद हनीफ) से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने कमिश्नर को सौंपे पत्र में आय के स्रोतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें