फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोटे की दुकान के आवंटन में धांधली का आरोप

Sun, 31 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मिठौरा के ग्राम विश्वनाथपुर पड़वनिया की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नंदिनी देवी के नेतृत्व में शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए खुली बैठक में दुकान आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन

नंदिनी देवी ने बताया कि गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त होने के बाद उप जिलाधिकारी सदर के पत्रांक 21 मई 2026 के अनुसार नई दुकान के आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की आवेदिकाओं से हस्ताक्षर कराए गए और कार्यवाही रजिस्टर भी लिया गया, लेकिन चयन प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी गई। महिलाओं ने डीएम से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें