फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहर किनारे किशोरी के यौन शोषण की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ यौन शोषण के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 मई को उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी ननिहाल जा रही थी। रास्ते में पचपेड़वा के पास नहर किनारे राजन ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को खींचकर उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी ऐसी हरकत कर चुका था, लेकिन सामाजिक कारणों से मामले की शिकायत नहीं की गई थी।
एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें