मेंहदावल। संतकबीरनगर-गोरखपुर सीमा पर स्थित राप्ती नदी करमैनी पुल से बुधवार शाम को एक महिला कूदने जा रही थी। इसी बीच उसे चौकी प्रभारी बनकसिया विनोद कुमार सिंह ने बचा लिया। महिला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा गुलरिहा की निवासी है। महिला मीना ने बताया कि उसका पति उसको रोजाना शराब के नशे में मारता-पीटता है। इसके कारण वह नदी में कूदकर जान देने जा रही थी। स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी बनकसिया विनोद कुमार सिंह की इस सूझबूझ की सराहना की। संवाद